Categories: छपरा

छपरा में शान्तिपूर्ण की परीक्षा को लेकर डीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, मजिस्ट्रेट तैनात

छपरा: 14 दिसम्बर 2021 को आयोजित होने वाली औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक स्तरीय भाषा (हिन्दी एवं अंग्रेजी) 2021 की परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि छपरा शहर के जिला स्कूल, वि सेमिनरी उच्च विद्यालय एवं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, छपरा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।14 दिसम्बर 2021 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया गया है। प्रथम पाली का आयोजन 09:30 बजे पूर्वाह्न से 12:45 बजे अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली 01:45 बजे अपराह्न से 05:00 बजे अपराह्न तक आयोजित होगी।

परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, स्टैटिक दण्डाधिकारी, गश्तीदल दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी, सहित प्रत्येक केन्द्र पर 1-4 सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. जो परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटा पूर्व अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचकर परीक्षा समाप्ति के उपरांत तक विधि व्यवस्था को संधारित करेंगे। गश्तीदल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को सत्त भ्रमणशील रहकर परीक्षा का संचालन कराते हुए विधि व्यवस्था को संधारित करने का निदेष दिया गया। सभी केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा केन्द्र पर वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी के द्वारा सभी दण्डाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक को निर्देश दिया गया कि वे परीक्षार्थियों के लिए सीट प्लान कोविड-19 के मद्देनजर निर्धारित मानकों को ध्यान में रखते हुए करेंगे। सीट प्लान को परीक्षा कक्ष के अलावे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया गया है ताकि परीक्षार्थियों को आवश्यक सुविधा मिल सके। परीक्षा के अवधि में सभी के लिए मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करना अनिवार्य होगा।

परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वारा पर ही परीक्षार्थियों की जाँच थर्माेगन से करने के उपरांत उनका शारीरिक जाँच होगी। परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में कैलकुलेटर, ग्रॉफ पेपर, मोबाईल फोन, चिट पुर्जा, कॉपी-किताब, चाकू, माचिस, ब्लेड, इलेक्ट्रॉनिक गजट आदि के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। परीक्षा के लिए अनुमंडल कार्यालय, सदर छपरा के परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जिसका नं0-06152-242444 है। जो परीक्षा के दिन प्रातः 07:00 बजे से 6:00 बजे संध्या तक कार्यरत रहेगा। जिस पर परीक्षा से संबंधित सूचना दी जा सकेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026