Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

ससुराल वालों के खिलाफ विवाहिता पहुंची थाने

परवेज अख्तर/सिवान : मायके जाने से रोकने पर एक विवाहिता अपने ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत करने मैरवा थाना पहुंच गई।उसने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई का अनुरोध किया। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। पुलिस उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं थी। उधर अपनी बहन को साथ ले जाने के लिए बहन के ससुराल पहुंचे विवाहिता के भाई की पिटाई ससुराल वालों ने कर दी। उसके सिर में चोट आई। घायल युवक का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया। बाद में उसने मैरवा थाना में आवेदन देकर अपनी बहन के ससुराल वालों के विरुद्ध कार्रवाई का अनुरोध किया तो पुलिस हरकत में आ गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों में समझौता के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस संदर्भ में बताते हैं कि गोपालगंज जिला के मीरगंज बाजार निवासी एक युवक अपनी बहन की विदाई कराने के लिए मैरवा हॉस्पिटल मोड़ के निकट स्थित अपनी बहन के ससुराल आया था, लेकिन ससुराल वाले अपनी बहू को उसके मायके भेजने के लिए तैयार नहीं थे, जबकि मायके में होने वाले शादी समारोह में शामिल होने के लिए विवाहिता जिद पर अड़ी थी। दूसरी तरफ उसका पति इसके लिए तैयार नहीं था। इसको लेकर कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई, जिसमें विवाहिता का भाई घायल हो गया। पुलिस के हरकत में आने के बाद ससुराल पक्ष के लोग दबाव में आ गए और दोनों पक्ष में सुलह-समझौता के बाद विवाहिता को मायके जाने दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026