Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बिजली आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय राजा बाबा चौक समीप बिजली की समस्या को ले ग्रामीणों ने बुधवार को विभाग के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण बुधवार की सुबह आठ बजे ही सड़क पर उतर गए और विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि पड़ौली साह टोला और नबीगंज में हमेशा बिजली की समस्या उत्पन्न रहती है तथा विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद कनीय अभियंता से शिकायत करने के बावजूद इसमें सुधार नहीं किया जाता। जबकि ग्रामीण अपना बिजली बिल समय पर जमा कर देते हैं। विभाग से इन समस्याओं का अवगत कराने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। पांच दिनों से गांव के लोग अंधेरा में रहने को विवश हैं। ग्रामीण विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती चक्का जाम तथा प्रदर्शन करते रहें। सूचना पर पहुंचे विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह और मुखिया संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने उग्र लोगों को समझा-बुझाकर तथा त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कराया। विधायक ने कनीय अभियंता से वार्ता करते हुए लिखित अनुशंसा कर विद्युत ट्रांसफार्मर शीघ्र बदलने की बात कही, तब जाकर लोग शांत हुए। ग्रामीणों के तीन घंटे प्रदर्शन करने से आवागमन चालू हुआ। विरोध प्रदर्शन करने वालों में अशोक सिंह, मनदीप सिंह, ददन प्रसाद, हरेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य राज गिरीश चौधुर, शंभू राय, हरीश मांझी, बादशाह सिंह, राजेश्वर पांडेय, जगलाल महतो, मैनेजर महतो, अरुण सिंह, पूर्व मुखिया बादशाह सिंह, चंद्रिका सिंह आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026