परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना के खेढाय गांव निवासी विमला देवी ने आंदर थाना में रविवार को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए अपने ससुराल वालों को आरोपित किया है। दिए गए आवेदन में पीड़िता ने लिखा है कि मेरी शादी 2003 में हुई थी। मुझे दो लड़का एवं दो लड़की भी हुए। उसका पति मिथलेश शर्मा पति मुझे और मेरे बच्चों को खाना,कपड़ा देना बंद कर दिया है। तब मैं अपने मायके आसड़ गांव में जाकर रह रही थी। उसके बाद मेरे बेटा एवं बेटी को जबरदस्ती मेरे पति अपने साथ लेकर घर चले गए और मुझे घर में नहीं रखने की धमकी दी। ्मामले में उसने पति मिथलेश शर्मा, ज्येष्ठ जितेंद्र शर्मा, कमला शर्मा, श्रीभगवान शर्मा, निर्मला देवी, गुड़िया देवी सभी पर मारपीट करने तथा दोबारा घर आने पर जान से मार देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस सबंध में आंदर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…