परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नगर थाना क्षेत्र साधू मेडिसिन काम्प्लेक्स फत्तेपुर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने को दो दुकानों का ताला तोड़ चोरी का प्रयास किया लेकिन चोरों को यहां सफलता हाथ नहीं लगी। मामले की जानकारी दुकानदारों को सुबह हुई जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का मुख्य गेट कटा देखा। इसके बाद इसकी सूचना दुकानदारों ने नगर थाना को दी। इसके बाद पुलिस पदाधिकारियों ने इसकी जांच घटना स्थल पर पहुंच की। मामले में शिल्पी फार्म के दुकान मालिक राहुल चौधारी ने बताया कि दुकान पर मैं और मेरे भाई गणेश चौधारी रहते हैं। रात में दुकान बंद कर घर चले गए, सुबह में सफाई करने वाले कर्मी ने बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद हमलोग वहां पहुंचे। वहीं दुकान के पास अनुष्का टेलिकॉम के मालिक केसरी कांत प्रसाद उर्फ सोनू ने बताया कि ताला तोड़ कर शटर उठा दिया गया था लेकिन शटर के बाद एक शीश का दरवाजा है इसके कारण चोर अंदर प्रवेश नहीं कर पाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मिले आवेदन पर जांच शुरू कर दिया है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…