महाराजगंज में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, स्वजन घर छोड़ हुए फरार

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के सिहौता दलदरी बाजार में रविवार की एक विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। घटना मृतका के भाई ने थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान सिहौता दलदरी राकेश कुमार की पत्नी रीमा देवी के रूप में हुई।बताया जाता है कि रीमा देवी की मौत की सूचना आसपास के लोगों ने मृतका के मायके वालों को दी। सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे तब तक मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में मृतका के भाई सिवान के महुआरी टोला निवासी बाबू साहेब ने घटना की सूचना थाना को दी।

सूचना मिलते ही एसआइ दिलीप कुमार और एएसआइ नेहा कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।बताया जाता है कि रीमा की शादी 14 फरवरी 2017 को महाराजगंज के सिहौता दलदरी निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी। मृतका को दो पुत्री और एक पुत्र है। वहीं मृतका के मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। समाचार प्रेषण तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया था।इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चगेगा। फिलहाल पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026