दारौंदा: सूडान से शव आने की उम्मीद धुंधली होती जा रही अरविंद के स्वजनों को

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
दारौंदा थाना क्षेत्र के कौथुआ सारंगपुर के पिरही टोला निवासी बच्चा साह के पुत्र अरविंद साह की मौत दो जुलाई को सूडान के ओमडर्मन में वहां के वर्दीधारी जवानों द्वारा गोली मारकर कर दी गई। घटना के एक सप्ताह हो गए, लेकिन गांव में अरविंद का शव नहीं आने से उनके स्वजनों में शव आने की उम्मीद धुंधली होती जा रही है।मृतक के पिता बच्चा साह ने बताया कि जिलाधिकारी से लेकर वरीय अधिकारियों तक गुहार लगाते- लगाते थक चुके हैं लेकिन शव लाने की पहल शुरू नहीं की गई है। इस कारण अरविंद के शव आने की उम्मीद धुंधली होती जा रही है। वहीं मृतक की पत्नी किरण देवी, मां सुमित्रा देवी, भाई प्रदीप साह सहित चाचा चाची समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी किरण देवी की रोते-रोते तबीयत खराब हो जा रही है।

आसपास की महिलाएं उसे किसी तरह संभाल रहीं हैं।वहीं दूसरी ओर मृतक अरविंद के दोस्त थाना क्षेत्र के चकरी निवासी विनाेद साह का संपर्क तीन जुलाई से ही स्वजनों से नहीं हो पा रहा है। इस कारण विनोद के स्वजन अनहोनी की घटना से चिंतित हैं। स्वजनों ने बताया कि सूडान के ओमडर्मन में अरविंद साह को अरवी भाषा नहीं बोलने पर वर्दी पहने जवानों ने गले एवं कंधे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसकी सूचना देते हुए बिनोद साह ने बताया कि हम लोग एक सुरक्षित जगह पर हैं। इतना बताने के बाद उसका मोबाइल से संपर्क टूट गया है। इसके बाद विनोद की पत्नी पुष्पा देवी, दो पुत्र एवं एक पुत्री तीन छोटे-छोटे मासूम बच्चे अपने पिता की आवाज तक सुनने के लिए तड़प रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026