Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

विवाहिता खुशबू कुमारी यादव की हत्या मामले के आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर, छापेमारी के नाम पर पुलिस कर रही है खानापूर्ति

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के बड़का टड़िला गांव में 29 सितंबर की रात दहेज के लिए विवाहिता की हुई हत्या मामले के आरोपित दो माह बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से स्वजनों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं।ज्ञात हो कि एमएच नगर थाना क्षेत्र के बड़का टड़िला गांव में 29 सितंबर की रात ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता खुशबू कुमारी की हत्या कर दी थी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया था। इस मामले में मृतका की बहन प्रीति कुमारी ने थाने में आवेदन देकर मृतका के पति नागेंद्र यादव, ससुर बाबुराम यादव समेत सास, ननद व देवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को 30 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, शेष अन्य आरोपित फरार बताए जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस हत्यारोपित के घर छापेमारी के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करती है। जानकारी के अनुसार शेखपुरा निवासी अवधेश यादव की पुत्री खुशबू कुमारी यादव की शादी बड़का टड़िला निवासी बाबूराम यादव के पुत्र नागेंद्र यादव के साथ 22 अप्रैल 2016 को हुई थी। विवाह में हैसियत के अनुसार उपहार वगैरह भी दिया गया था, लेकिन शादी के एक माह बाद ससुराल वालों द्वारा और दहेज की मांग को ले उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने 29 सितंबर की रात उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने को ले शव को जला दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026