Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में पुलिस की निष्क्रियता से शहर में बढ़ रहीं चोरी की वारदातें

परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर में पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है। जिसके चलते शहर से लेकर गांव तक चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से निकल भागते है, लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। पिछले कई महीनों से चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। जिले में अनेक स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी भी घटना से पर्दा उठाने में नाकाम ही रही है। घटनाओं के बाद पुलिस के पास खाली लकीर पीटने के अलावा कुछ भी हाथ नहीं लग पा रहा है। पिछले एक माह में करीब दर्जनों घरों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते यहां वारदातें बढ़ रही हैं। कहा कि पुलिस रात को गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। पुलिस की सक्रियता बढ़ती है, तो आए दिन शहर में वारदातों को अंजाम दे रहे चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकता है।

शहर में नहीं थम रही बाइकों की चोरी

बतादें कि शहर में इन दिनों बाइक चोर सक्रिय हैं। पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो बाइक चोरी की वारदात में एकाएक इजाफा हुआ है। शहर का ऐसा कोई इलाका नहीं है, जहां से बाइक चोरी ना गई हो। भीड़भाड़ और मुख्य बाजार के इलाकों से तो बाइक नजर फेरते ही गायब हो रही हैं। शहर में बाइक चुराने वाला गिरोह सक्रिय है और पुलिस इस मामले में निष्क्रिय बनी हुई है। पुलिस की निष्क्रियता का ही चोर गिरोह फायदा उठा रहा है। बाइक चुराने के बाद चोर इन वाहनों को कहां खपा रहे हैं, यह जांच का विषय है। शहर से प्रतिदिन पांच-छह बाइक की चोरी हो रही है। जिसका प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पीड़ित इस थाने से उस थाने का चक्कर लगते हैं।

क्या कहते हैं एसपी

छठ के बाद चोरी की वारदातें बढ़ी है। पुलिस गश्त कर रही है। चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने व अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर विशेष टीम लगाया गया है।

अभिनव कुमार, एसपी, सिवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026