हुसैनगंज के सलोनेपुर के विवाहिता ने ससुराल वालों पर कराई दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सलोनेपुर निवासी सफिया हक ने थाने में आवेदन देते हुए अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी कराई है। उसने आरोप लगाया है कि मेरी सास, ससुर, ननद, देवर और नंदोई द्वारा दहेज के लिए मेरे साथ मारपीट व प्रताड़ित किया जाता है। उसने बताया कि मेरी शादी 2019 में जुड़कन निवासी हसन इमाम के साथ हुई थी। विदाई के दिन मेरे ससुराल वाले कार की मांग पर अडिग हो गए थे।

काफी मान मनौवल पर विदाई होकर ससुराल गई लेकिन कुछ ही दिन बाद मुझे पैसों के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। हालांकि इस बीच मेरे पिता द्वारा कई बार पैसा भेजा गया। बावजूद ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। उसने बताया कि मेरे दो संतान हैं जिसका खर्च मेरे पिता द्वारा वहन किया जा रहा है। । थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के सास, ससुर, ननद, नंदोई एवं देवर के विरुद्ध प्राथमिकी कर ली गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026