मैरवा: बैठक में जेपी सेनानियों को पेंशन देने की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड मुख्यालय स्थित धर्मशाला में शनिवार को जेपी सेनानियों की बैठक हुई। बैठक में जेपी सेनानियों को पेंशन संबंधित मुद्दे पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि उनके द्वारा लंबे समय से की जा रही मांगों से संबंधित स्मार पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार को भेजी जाए। जयप्रकाश आंदोलन में शामिल होने वाले सभी आंदोलनकारियों को पेंशन का लाभ देने, पेंशन के लिए आंदोलन में शामिल होने की एक माह, एक वर्ष की समय सीमा या जेल जाने की शर्त हटाने, मृत जेपी सेनानियों के आश्रितों को भी पेंशन देने की मांग रखी गई।

साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे कि जेपी सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानियों की तर्ज पर पेंशन समेत अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। बैठक में युगल किशोर प्रसाद, धीरेंद्र पांडेय, कंचन प्रसाद, हरिशंकर प्रसाद, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद, बसंत प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश पटेल, मनन यादव आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026