Tarwara Hindi News

तरवारा में दहेज के लिये विवाहिता की गला दबाकर हत्या

मामला तरवारा थाना क्षेत्र के बुद्धि छपरा गांव की

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी.बी.नगर तरवारा थाना क्षेत्र के बुद्धि छपरा गांव में दहेज को लेकर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दिया है. साक्ष्य छुपाने के लिए मृत विवाहिता को गांव के श्मशान में जला दिया गया. इस संबंध में गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सिंगहा टोला बगाही गांव के स्व. देवेंद्र सिंह की पत्नी सुनैना कुंवर ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दहेज में बाइक, फर्नीचर, गहना, कपड़ा तथा नगदी दो लाख रुपए देकर शादी किया गया. शादी के थोड़े दिन बाद से ही दहेज में एक लाख रुपए व एक सोने की चेन की मांग की जाने लगी.

दहेज की मांग मायके वालों द्वारा पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने मेरी पुत्री रंजीता देवी को प्रताड़ित करने लगे. जिसको लेकर ससुराल वालों ने मेरी पुत्री रंजीता देवी की गला दबाकर कर हत्या कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बेटी के घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजे पर कोई व्यक्ति नहीं था. आसपास के लोगों से पूछने पर पता चला कि हत्या के दो दिन पूर्व से ही विवाहिता के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट की जा रही थी.

मारपीट के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया तो साक्ष्य मिटाने के लिए आनन-फानन में गांव के श्मशान में जला दिया गया. इसके बाद सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए. पीड़ित महिला ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. मृत महिला की शादी के बाद एक पुत्र मंटू कुमार तीन वर्ष व पुत्री गुड़िया कुमारी एक वर्ष है. इस मामले में पति जितेंद्र सिंह, भगत सिंह एवं सास को आरोपित किया है. इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. दहेज हत्याकांड मामले में आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024