रघुनाथपुर

रघुनाथपुर में बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत, एक घायल

परिजनों का हुआ रो-रो कर बुरा हाल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य मार्ग पर नेवारी-महरौली मोड़ के मध्य सड़क दुर्घटना में बाइक की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गयी. वहीं इस घटना में मृतक का पुत्र घायल हो गया. मृतक की पहचान टारी पंचायत के महरौली गांव निवासी 65 वर्षीय जगदीश राजभर के रूप में कई गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है मृतक अपने घर ही एक छोटा सा किराना का दुकान चलाता है. जिससे उसके परिवार की जीविका चलती है. उसी दुकान के लिए प्रतिदिन की तरह सामान लेकर जा रहे थे कि उसी समय एक बाइक से ठोकर लग गई. इस घटना में वृद्ध जगदीश राजभर की मौके पर ही मौत हो गयी.

वहीं उसका पुत्र कृष्णा राजभर घायल हो गया. जिसका इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद बाइक सवार वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना पर मुख्य मार्ग पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए. सड़क जाम करने की योजना बना ही रहे थे कि कुछ जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजनों ने उन्हें रोक दिया. इतने में स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने में लग गयी.

स्थानीय मुखिया रिंकू देवी ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन हजार रुपये मृतक के परिजन को प्रदान किया. वहीं सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत बीडीओ सह सीओ अशोक कुमार मिश्र ने 20 हजार प्रदान किया. वहीं प्रशासन ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इधर घटना के बाद जगदीश राजभर के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया. घटना स्थल पर ही पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए. उन सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था. स्थानीय लोगों ने उन्हें समझ बुझा कर ढांढस बंधा कर वहां से घर ले गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026