परवेज अख्तर/सिवान: नगर के मझौली चौक के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया परिसर से पैसा फिक्स करने गये युवक के पॉकेट से पॉकेटमारो ने 26 हजार रुपये निकाल लिया. घटना की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है. आये दिन साइबर क्राइम तथा रुपये की लूट, छिनतई की घटना से नगर के लोगों में दहशत बना हुआ है. पीड़ित मझौली चौक का मुन्नीलाल है. मामले में उसने बैंक मैनेजर से शिकायत करते हुए स्थानीय थाना में आवेदन दिया है. पीड़ित ने बैंक गार्ड तथा कर्मियों के मिलीभगत होने की आशंका जताया है.
उसने कहा कि बैंक प्रबंधन और गार्ड की लापरवाही से मेरा बैंक परिसर से रुपये गायब हुआ है. आवेदन में कहा है कि 26 हजार रुपये लेकर बैंक आफ इंडिया में गया था. रुपये मेरे पॉकेट में था और फिक्स की कागजात भर रहे थे. कागजात भरने के बाद जब कैश काउंटर पर गया तो पॉकेट से रुपया गायब था. जिसके बाद उसके होश उड़ गये. रुपये गायब होने की सूचना उसने तुरंत बैंक मैनेजर को दिया. लेकिन तबतक रुपये लेकर पॉकेट मार फरार हो गये थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…