बड़हरिया: पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह के साथ रईस खान पहुंचे बड़हरिया

परवेज अख्तर/सिवान: पूर्व जदयू विधायक श्यामबहादुर के साथ चर्चित रईस खान के सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ बड़हरिया बाजार पहुंचने पर सैकड़ों समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. बड़हरिया बाजार के जामो चौक पहुंचने पर जकरिया खान व इश्तेयाक खान के नेतृत्व में चर्चित रईस खान व पूर्व विधायक श्री सिंह का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया. इसके पूर्व रईस खान को समर्थकों ने फखरुद्दीनपुर में भी स्वागत किया. उसके बाद वे प्रखंड मुख्यालय के थाना रोड व गोपालगंज रोड होते हुए प्रखंड के छक्काटोला गांव के उपमुखिया सेराज अहमद सोनू के घर पहुंचे. जहां ग्रामीणों व समर्थकों ने उनका स्वागत किया. वहीं उन्होंने कोइरीगांवा होते हुए करबला बाजार पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता नेयाज अंसारी के यहां भोजन किया.

बताया जाता है कि पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह के साथ रईस खान ने अपने घर सिसवन से चलकर तरवारा रोड होते हुए बड़हरिया बाजार पहुंचे थे. विदित हो कि कुछ दिनों पहले पूर्व विधायक श्यामबहादुर सिंह की पहल पर चर्चित रईस खान ने जदयू ज्वाइन किया था. जदयू की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने पूर्व विधायक श्री सिंह के साथ बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया व अपने समर्थकों से मिले. पूर्व विधायक श्री सिंह के साथ चर्चित रईस खान की जुगलबंदी को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. इस मौके पर वरिष्ठ जदयू नेता मंसूर आलम, जदयू प्रदेश महासचिव अमीरुल्लाह सैफी, जकरिया खान, संजय गिरी, इश्तेयाक खान, नेयाज अंसारी, अखलाक अंसारी, सरफराज अहमद, अफरोज अहमद, राजेंद्र यादव, गुलाबुद्दीन खान, राजकिशोर यादव, सुफीयान अहमद आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026