परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मिश्री सदा कॉलेज के समीप शनिवार को शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि अन्य लोगों की हल्की चोटें आई है. एक पीड़ित की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के धुसा धरहरा गांव के इस्लाम अली के परिजन के रूप में हुई है. बताया जाता है कि एक ही बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर तकरीबन आधा दर्जन से अधिक लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सीवान जा रहे थे.
तभी उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और मैरवा थाना क्षेत्र के मिश्री सदा कॉलेज के समीप पलट गई. इसके बाद गाड़ी में सवार लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई. घायलों में इरफान अली, अनवर खान, नेयाज अहमद सहित आधा दर्जन लोग शामिल है. घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में मैरवा रेफरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां दो लोगों की स्थिति गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…