पचरुखी: चलती कार में बाइक सवार ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के सीवान-छपरा मुख्य मार्ग के एनएच 531 पर महमदपुर गांव के समीप एक बाइक सवार युवक ने चलती कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना शनिवार की दोपहर तकरीबन 2:30 बजे के करीब कि बताई जा रही है. इधर सड़क दुर्घटना के बाद राहगीरों की मदद से पीड़ित युवक को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है.

घायल युवक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के कोरारी कला पंचायत स्थित मुंडा गांव निवासी मुनेश्वर यादव के पुत्र अभिषेक यादव के रूप में हुई है. घटना के संबंध में पीड़ित के परिजनों ने बताया कि युवक अपने घर मुंडा से किसी काम के सिलसिले में सीवान गया था. इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए अचेत पड़ा रहा. राहगीरों की मदद से किसी तरह युवक को उठाकर पचरुखी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति बेहद गंभीर देख सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024