मैरवा: जवान से निवेश के नाम पर 30 लाख की ठगी

  • निवेश कराने वाले युवक ने मैरवा बताया अपना घर
  • पूरे दिन ब्रोकर बनकर मैरवा में राजीव तिवारी को ढ़ूढ़ता रहा

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा शेयर ट्रेडिंग के नाम पर एक युवक से ब्रोकर बताने वाला ठग 30 लाख रुपया वापस नहीं कर रहा है. युवक रणजीत कुमार सिंह दानापुर में एसएसबी में कार्यरत है. रणजीत ने दानापुर के साईबर सेल में लिखित शिकायत की है. ब्रोकर बनकर रणजीत से पैसा जमा कराने वाला राजीव तिवारी ने अपना पता मैरवा बताया है. रविवार को रणजीत कुमार अपने दोस्तों के साथ पूरे दिन उसे ढ़ृढ़ता रहा है. आरा के दौलतपुर के रहने वाला रणजीत कुमार के फोन पर निवेश को लेकर कॉल आया था. रणजीत ने बताया कि निवेश को लेकर उसने अपनी पत्नी के नाम पर मुबंई के साईं स्टॉक ट्रेड में कार्यरत रंजीत ने उनसे संपर्क किया.

काजात लेने के बाद आफ लाईन ट्रेडिंग के नाम पर उससे 29 लाख 70 हजार रुपया कंपनी के खाते में जमा किया है. राशि निकालने के लिए 5 लाख रुपये और जमा करने को कहा जा रहा है. कई बार अलग राशि जमा करने की डिमांड से राशि जमा कराने वाले युवक ने मैरवा में अपना पता बताया था. जिसके भरोसे में आकर रणजीत ने उसके द्वारा दिये गये खाते में 29 लाख जमा कर दिया. एक सप्ताह से राजीव ने अपना नंबर बंद कर लिया है. जिसके बाद उससे संपर्क नहीं हो रहा है. राशि नहीं निकलने पर रणजीत ने दानापुर में एफआईआर के लिए आवदेन दिया है. वहां उसका पता ट्रेस नहीं होने पर होने के बाद उसके बारे में पता लगाने वह मैरवा आया था. यहां आने पर उसके बताए पते पर उस नाम के किसी युवक को जानने से लोग इंकार कर रहे है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026