परवेज अख्तर/सिवान: शनिवार को थाना क्षेत्र के दिघवलिया गांव के दलित बस्ती में मुखिया सहित अन्य द्वारा मारपीट कर करीब आधा दर्जन लोगों को घायल करने का ममला प्रकाश में आया है. मामले में थानाध्यक्ष दयाननद ओझा ने गांव निवासी घायल सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान सूर्यवंशी राम के फर्द बयान पर सिसवन थाना के बखरी पंचायत के मुखिया रूपेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह सहित कुल 10 लोगो पर थाना कांड संख्या 58/22 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है. पुलिस ने मामले में एक आरोपित रघुनाथपुर थाना के कटवार निवासी राजन यादव उर्फ रंजन यादव को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दो अज्ञात शराब तस्कर मोटरसाइकिल से अंग्रेजी शराब लेकर टारी चैनपुर मुख्य मार्ग से जा रहे थे.
इसी दौरान दिघवालिया गांव के पास मोड़ पर उनकी गाड़ी असंतुलित हो गई. वे गिर पड़े, जिससे बोरी में रखा शराब के बोतल सड़क पर बिखर गया. राहगीरों द्वारा बिखरे शराब की लूटपाट की गई. जिसके बाद शराब तस्करों ने बखरी पंचायत के मुखिया रूपेश सिंह को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर सिसवन प्रखंड के बखरी पंचायत के मुखिया अपने 20 से 25 समर्थकों के साथ दिघवलिया गांव के दलित बस्ती में पहुँच कर सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान सूर्यवंशी राम के घर मे घुस कर मारपीट कर अन्य लोगो को घायल कर दिया.. घायलों में सूर्यवंशी राम, उनकी पत्नी इंदू देवी, पुत्र समीर कुमार, पुत्री अंजली कुमारी और अंजलि कुमारी शामिल है. उधर गंभीर घायल दीपू कुमार राम को प्राथमिक उपचार के बाद साइन रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला का अनुसंधान जारी है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छहपेमारी जारी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…