मैरवा: डीलर संघ की बैठक में खराब चावल नहीं लेने का निर्णय

  • एशोसिएशन ने डीलर को खराब चावल नहीं लेने का निर्देश
  • खराब चावल को लेकर एसडीओ से की गयी थी शिकायत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड में पीडीएस दुकान पर खराब चावल की सप्लाई की शिकायत मिल रही है। कुछ डीलर को खराब क्वालिटी का चावल देने का प्रयास किया जा रहा है। पीडीएस दुकान पर ब्वायल राइस देने का निर्देश है। खाने योग्य चावल नहीं होने पर नहीं लेने का निर्देश दिया गया है। विभागीय निर्देश के बाद भी कुछ डीलर के यहां खराब चावल आपूर्ति की बात बतायी जा रही है। चावल खराब होने से डीलर चावल लेने से इंकार कर रहे हैं। डीलर एशोसिशन ने एसडीओ से शिकायत की थी। जिसके बाद बढ़िया क्वालिटी का चावल रिसीव करने का आश्वासन मिला था। जिसके बाद डीलर एशोसिएशन द्वारा बैठक कर डीलर से राशन नहीं लेने का निर्देश दिया गया है। बैठक के बाद भी कुछ क्षेत्र में खराब क्वालिटी के चावल सप्लाई की बात बतायी जा रही है।

प्रखंड में साढ़े चार हजार बोरा चावल और गेहूं का उठाव होता है। लगभग तीन हजार बोरा चावल आता है। पूर्व में अरवा चावल की सप्लाई हो रही थी। खराब चावल की शिकायत के बाद प्रशासन ने ब्वायल राइस देने का निर्देश दिया है। सूत्रों के अनुसार गोदाम में पड़े खराब क्वालिटी के चावल कुछ डीलर को दिया जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व गोदाम पर खराब चावल लेने से कुछ डीलर ने हो हल्ला किया था। लाभार्थी द्वारा खराब चावल लेने से मना करने पर डीलर बेहतर क्वालिटी के चावल का उठाव करना चाहते हैं। इस संबंध में डीलर संघ के सचिव राजू सिंह ने कहा कि डीलर को खराब चावल नहीं लेना है। बैठक के बाद किसी के दबाव में खराब चावल नहीं लेने पर सहमति बनी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026