सिवान: पांच माह के मासूम को बेगूसराय के दंपति ने लिया गोद

  • नवजात को गोद लेने के बाद दंपती ने नाम दिया केशव ठाकुर
  • कानूनी प्रक्रिया से किसी भी बच्चे को गोद लेने का प्रावधान है

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के फतेहपुर शिवजी नगर स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में करीब पांच माह के मासूम बच्चे को गोद लेकर जहां बेगुसराय के दंपती के चेहरे खिल उठे वहीं मासूम को भी ममता की छांव मिलने से संस्थान के अधिकारी व कर्मी प्रसन्न दिखे। इस दौरान बताया गया कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में कानूनी प्रक्रिया के तहत ही किसी भी बच्चे को गोद लेने का प्रावधान है। संस्थान की समन्यक रश्मिी गिरि ने बताया कि विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान ने नवजात का नाम अंकुश राज रखा था, जबकि गोद लेने वाले दंपती ने केशव ठाकुर रखा।

बताया कि संस्थान से बच्चे को गोद लेने के बाद बेगुसराय के दंपती अरविंद ठाकुर व राधा देवी की सूनी गोद भर गयी है। इससे इनके जीवन में खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बताया कि यह संस्था अनाश्रित बच्चों को एक परिवार से मिलाकर वहीं अनाथ बच्चों को एक सूने परिवार को सौंप कर मानवता की सेवा करने का कार्य कर रही है। सहायक निदेशक अनिमेश कुमार चंद्र, बाल संरक्षण पदाधिकारी मारुति नंदन मिश्रा, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष ब्रजेश कुमार गुप्ता, सदस्य स्नेहलता पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता गुड़िया कुमारी, संस्था के कर्मी चांदनी प्रियतम, निर्मला कुमारी, रुबी देवी, रिंकू कुमारी व मीरा कुमारी थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026