मैरवा: अहले सुबह छापेमारी के बावजूद खाली हाथ लौटी पुलिस

शराब निर्माण स्थल पर पुलिस ने जेसीबी से खुदवाया

परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस ने शराब बिक्री के लिए बदनाम इंग्लिश गांव में रविवार की अहले सुबह 4 बजे के करीब कई घरों में छापेमारी की. यहां तक कि घरों के पीछे खाली स्थानों को जेसीबी से खुदा कर देखा गया. जहां शराब छिपाने की आशंका पुलिस को थी. परंतु अचानक की गई छापेमारी के बावजूद पुलिस को कुछ भी नहीं प्राप्त हो सका. उसे खाली हाथ लौटना पड़ा. ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने शराब भट्टी की खोज में जेसीबी का प्रयोग किया. पुलिस को पक्का सूचना थी कि नन्हे पासी, तुफानी पासी और कन्हैया पासी के द्वारा शराब निर्माण एवं बिक्री की जाती है तथा घर के बगल खाली हिस्से की जमीन मे शराब छुपा कर रखी जाती है.

ग्रामीणों द्वारा मानना है कि छापेमारी की सूचना शराब विक्रेताओं को संभवत हो गई होगी. जिसके कारण पुलिस असफल हो गई. 15 दिन पहले भी पुलिस ने वहां छापेमारी कर 25 लीटर देसी शराब बरामद की थी एवं दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया था. इंग्लिश गांव शराब बिक्री के लिए पहले से ही बदनाम है. शाम होते ही वहां पीने वालों का जमघट लग जाता है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस छापेमारी में पुलिस भले ही सफल नहीं हो पाई हो, परंतु उस गांव में पुलिस की सख्त नजर रहेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026