मैरवा: पकड़े जाने के डर से जाम में फंसी शराब लदी कार छोड़कर धंधेबाज भागा

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा मुख्यालय स्थित मझौली रोड स्थित कुम्हार टोली के निकट रविवार की शाम उत्तर प्रदेश से आ रही शराब लदी एक लग्जरी कार जाम में फंस गई। इसके बाद पकड़े जाने के भय से धंधेबाज कार छोड़कर भाग गया। वहीं मौके का फायदा उठाकर आसपास के लोगों ने कार में लदी शराब लूट ली। इस दौरान किसी ने इसकी सूचना फोन कर थाने को दी। कुछ देर के बाद एक चौकीदार वहां पहुंचा, लेकिन शराब लूटने वाले भाग चुके थे। कार में कार्टन में कुछ शराब बची हुई थी। उसके बाद 102 नंबर डायल कर शराब लूट की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और कार अपने साथ थाने ले गई।

बताते हैं कि दिल्ली नंबर के एक महिंद्रा कार उत्तर प्रदेश की तरफ से सिवान की तरफ जा रही थी। इस दौरान मझौली रोड में कुम्हार टोली के निकट सामने से आ रहे एक ट्रक के कारण गाड़ी जाम में फंस गई। जाम लंबी लगी देख कार का चालक और उस पर बैठा धंधेबाज पकड़े जाने के भय से कार छोड़कर कर भाग निकले। इसके बाद बीच सड़क में लावारिस स्थिति में खड़ी कार को देख लोगों ने इसकी जांच की। जांच के क्रम में कार में शराब पाई गई। शराब मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और देखते ही देखते लोगों ने शराब को लूटना शुरू कर दिया। जिसे जितनी शराब मिली वह बोतल लेकर चलता बना। पुलिस के पहुंचने के पूर्व तक एक तरह से कार से लगभग सभी शराब को लोगों ने लूट लिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026