परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के करछुई बाजार में पंचायत चुनाव में वोट नहीं देने को लेकर मारपीट हो गयी। इस घटना में दो लोग घायल हो गये है। दोनों पक्ष में जमकर मारपीट के बाद बाजार में कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गयी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। घायल धीरज सिंह ने मुड़ियारी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी श्रीकांत यादव और अन्य लोगों पर वोट नहीं देने को लेकर पिटाई किये जाने का आरोप लगाया है। थाने में लिखित शिकायत में कहा है कि वह अपने फर्नीचर की दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान मुखिया का चुनाव लड़ने वाले श्रीकांत यादव अपने साथ चार अन्य लोगों को लेकर पहुंच गये।
दुकान में आने के बाद वोट नहीं देने का आरोप लगा गाली-गलौज करने लगे। धीरज और उसके परिवार के लोगों ने वोट समाप्त होने और इस मुद्दे पर बहस से इंकार किया। इसके बाद मुखिया प्रत्याशी के साथ आए लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमला करने वाले लोग दुकान में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपया लेकर फरार हो गये। जान से मारने की धमकी भी दे गए। धीरज सिंह ने आवदेन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट होने की बात बता रही है। घटना की जांच चल रही है। दूसरी ओर मुखिया प्रत्याशी श्रीकांत यादव ने वोट नहीं देने को लेकर मारपीट के आरोप से इंकार किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…