सिवान: कहीं लंबी कतार तो कहीं दस से पंद्रह वोटर भी दिखे कतार में

  • आंदर प्रखंड के मिडिल स्कूल असांव बूथ नंबर 98 पर मुखिया के मतदान वाले ईवीएम में गड़बड़ी के कारण सुबह साढ़े 7 से साढ़े 8 तक मतदान बाधित रहा
  • शुरुआत से लेकर समाप्ति तक महिलाएं रहीं आगे
  • समय गुजरने के साथ बढ़ते गया मतदान का प्रतिशत
  • 11 बजे तक पचरुखी की तरह आंदर में भी महिलाएं पुरुषों से आगे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में पांचवें चरण का मतदान रविवार को दो प्रखंड आंदर व पचरुखी में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष मतदान को लेकर सभी बूथों पर पुलिस बल व अधिकारी अलर्ट दिखे। मिली जानकारी के अनुसार पचरुखी प्रखंड के मिडिल स्कूल साह तकिया बूथ 341 पर ईवीएम में खराबी के कारण जहां आठ बजे मतदान शुरू हुआ वहीं आंदर प्रखंड के मिडिल स्कूल असांव बूथ नंबर 98 पर मुखिया के मतदान वाले ईवीएम में गड़बड़ी के कारण सुबह साढ़े 7 से साढ़े 8 तक मतदान बाधित रहा। बहरहाल, दोनों प्रखंडों के आमतौर पर सभी मतदान केन्द्रों पर महिलाओं की कतार पुरुषों से अधिक लंबी दिखी। कई बूथों पर पांच से दस या दस से पंद्रह मतदाता भी दिखे। मतदान के शुरुआती दौर में लंबी लाइन देखने को मिली वहीं बाद इसमें कुछ कमी भी देखने को मिली। पचरुखी के विभिन्न बूथों पर दोपहर एक बजे के बाद मतदाताओं की संख्या कम होती चली गई जबकि आंदर के बूथों पर ऐसी स्थिति नहीं रही। यहां बूथों पर महिला-पुरुष मतदाताओं की समानांतर कतार लगी रही। हालांकि आंदर प्रखंड के बूथों पर तीन बजते-बजते मतदाता कम होते गए। इसके बाद से मतदाताओं की संख्या मतदान की समाप्ति तक लगातार कम ही होती चली गई। मतदान के शुरुआती दौर में दोनों प्रखंडों को मिलाकर मतदान का प्रतिशत जहां 9.375 रहा वहीं 3 बजे पचरुखी में 42.25 जबकि आंदर में 41.25 प्रतिशत हो गया था। पचरुखी प्रखंड में सुबह 9 बजे तक 11.50 प्रतिशत महिलाएं मतदान कर चुकी थी लेकिन आंदर में इस दौरान पुरुषों के मतदान का प्रतिशत महिलाओं से अधिक रिकार्ड किया गया था। पचरुखी में 11.50 जबकि आंदर में सिर्फ 6 फीसदी महिलाएं ही अपने मत का प्रयोग की थीं। हालांकि 11 बजे तक पचरुखी के समान ही आंदर में भी महिलाएं मतदान के मामले में पुरुषों से आगे निकल चुकी थीं।

सुबह साढ़े सात बजे वोटर की लंबी कतार के साथ लगी रही भीड़

पचरुखी प्रखंड के हरदिया पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय वैशाखी में बूथ संख्या 69, 70, 71 व एक अन्य मतदान केन्द्र था। सुबह साढ़े सात बजे सभी बूथों पर जितनी लंबी कतार महिला-पुरुष मतदाताओं की थी, उतने ही वोटर स्कूल परिसर में जमा थे। उत्क्रमित मध्य विद्यालय वैशाखी नया भवन पश्चिमी भाग बूथ संख्या 71 पर सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर लंबी कतार लगी हुई थी। राजकीय मध्य विद्यालय हरदिया में बूथ संख्या 72, 74 व 75 था जबकि इसी परिसर में उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदिया में बूथ संख्या 76 था। इस बूथ पर सुबह 8 बजकर 36 मिनट पर पर्दानशीं महिलाओं के साथ ही अन्य महिलाओं की लंबी कतार लगी थी। बूथ पर पंचायत की 70 वर्षीय किशोरी देवी व 68 वर्षीय मंजुला देवी बैठी हुई अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। इस बूथ के सामने ही पंचायत भवन हरदिया के बूथ संख्या 73 पर भी लंबी कतार लगी हुई थी। 8.53 में पंचायत सचिवालय ग्राम पंचायत राज सुपौली के बूथ संख्या 167 व 169 पर भी वोटर अपने मतदान को लेकर जागरूक दिखे। प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुपौली बूथ संख्या 160 व 161 पर 9 बजकर 8 मिनट व राजकीय मध्य विद्यालय बर्तवलिया के बूथ संख्या 108 पर सवा 9 बजे के आस-पास पर लंबी लाइन लगी हुई थी। वहीं साढ़े 9 बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय मझवलिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय निजामपुर व राजकीय मध्य विद्यालय सुरबाला में कहीं लंबी तो कहीं 10 से पंद्रह वोटर कतार में लगे हुए थे। इधर, आंदर प्रखंड के असांव मतदान केन्द्र 97 पर साढ़े 9 के आस-पास महिला-पुरुष वोटरों की लंबी कतार देखने को मिली। सवा दस बजे आंदर के भवराजपुर बूथ संख्या 10 पर पर्दानशी व अन्य महिलाएं जहां कतार में लगी दिखीं वहीं हाई स्कूल भवराजपुर बूथ संख्या 34 पर लंबी लाइन देख कई सारी महिलाएं बैठ कर अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। आंदर प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय भवराजपुर बूथ संख्या 10 व 12, मिडिल स्कूल जयजोर, मिडिल स्कूल तियांय व बलिया बूथ पर मतदाताओं की मिली-जुली स्थिति मतदान केन्द्रों पर देखने को मिली।

मतदान का प्रतिशत

  • सुबह : 09 बजे
  • आंदर : 7.75 प्रतिशत
  • सुबह : 11 बजे
  • पचरुखी : 42.25 प्रतिशत
  • आंदर : 18.59 प्रतिशत
  • पूर्वाहृ : 01 बजे
  • पचरुखी : 30.73 प्रतिशत
  • आंदर : 28.57 प्रतिशत
  • अपराहृन : 03 बजे
  • पचरुखी : 42.25 प्रतिशत
  • आंदर : 41.25 प्रतिशत
Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026