मैरवा: महिला का अपहरण कर बिक्री करने के मामले में 24 वर्ष बाद प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से 24 वर्ष पूर्व गायब युवती को स्वजनों के ढूंढ निकाले जाने के बाद मैरवा थाने में प्राथमिकी की गई है। प्राथमिकी अपहर्ता के भाई के आवेदन पर की गई है। प्राथमिकी कराने के लिए भाई को एड़ी चोटी एक करनी पड़ी। प्राथमिकी के लिए आवेदन जुलाई में ही दिया गया था। थाने में चक्कर काटने के बाद में एसपी और एसडीपीओ से गुहार लगाई गई। इसके बाद महिला पर भादवि धारा 365 के अंतर्गत प्राथमिकी कराई गई है उसके विरुद्ध 10 वर्ष पहले मैरवा के मझौली चौक से अपहृत एक किशोरी का अपहरण की नामजद प्राथमिकी मैरवा थाने में दर्ज कराई गई थी। महिला पर युवती को अपहरण कर उसकी बिक्री कर देने का आरोप लगा है।

बता दें कि एक गांव के व्यक्ति द्वारा थाना में दिए आवेदन में कहा गया है कि उसकी बड़ी बहन को उसके ही मोहल्ले की आशा देवी द्वारा 25 जून 1998 को बहला-फुसलाकर नशा का दवा खिलाकर अपहरण कर बेच दिया गया था। 20 जुलाई 2022 को उनकी बहन का सुराग मिलने पर फिरोजाबाद के खेड़ीगड़ा थाना के कुड़ी गांव पहुंचे। वहां से बरामद कर अपने घर ले आए। इसकी सूचना उन्होंने थाने को दी। उन्होंने कहा है कि उनकी बहन को आशा देवी ने बहला-फुसलाकर और विश्वासघात करके अपहरण कर बेंच दिया था। बरामदगी के बाद उनकी बहन ने सारी बातें बताईं। उन्होंने दावा किया है कि उनकी बहन के पहले भी एक लड़की का अपहरण करके बेचने के मामले की प्राथमिकी मैरवा थाना में हुई थी उसमें भी आशा देवी को आरोपित किया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026