मैरवा: ट्रक चालक से लूट के मामले में तीन पर एफआईआर

  • चालक पर हमला करने वाले आरोपित को भेजा जेल
  • दुकानदार से लूट में पुलिस के हाथ अब तक खाली

परवेज अख्तर/सिवान: बभनौली के समीप ट्रक चालक से लूट के मामले में चालक ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। आरोपित ट्रक चालक अनिल राम के गांव बभनौली के रहने वाले हैं। अनिल ने अपने आवेदन में सोनू भारती, धनजीत भारती व रंजीत भारती को आरोपित किया है। आरोपित तीनों भाई हैं। अनिल ने सोनू भारती के फुफेरे भाई के भी शामिल होने की बात पुलिस से कही है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोनू भारती भी ट्रक चालक बताया जा रहा है।

अनिल राम ने चाकू मारकर बालू से मिले लगभग 70 हजार रुपये लूटने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अनिल ने आवदेन में कहा है कि वह भठही गांव से बालू गिराकर लौट रहा था। शाम के समय पेट्रोल पंप के समीप तीनों युवक हाथ में चाकू और लोहे का राड लेकर खड़े थे। अनिल राम की पिटाई करने लगे। सोनू ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गयी। उसके पास रखे पैसे को छीन लिया। पुलिस में शिकायत करने पर मारने की धमकी भी दी। पुलिस लूट की घटना से इंकार कर रही है। आपसी रंजीश का मामला बता रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026