सिवान: हत्याकांड मामले का आरोपित दोषी करार

परवेज अख्तर/सिवान: तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामायण राम की अदालत ने हत्या के मामले के आरोपितों को दोषी करार दिया है। घटना 13 अक्टूबर 2019 की शाम 6 बजे की है। घटना के संबंध में सीवान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल गांव की सलमा खातून ने प्राथमिकी दर्ज कराकर बिंदुसार हमीद गांव के अनिल कुमार महतो, संतोष कुमार महतो, राजू श्रीवास्तव, शमशाद अली, अरविंद कुमार महतो व जितेंद्र यादव को आरोपित किया था।

दर्ज प्राथमिकी में कहा था कि उसके पुत्र इसराइल को बुलाकर ले गए तथा मारपीट कर हत्या कर दी। न्यायालय ने विचारण के दौरान आरोपितों को दोषी पाते हुए दोषी करार दिया है। अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक हरेंद्र सिंह एवं अपर लोक अभियोजक रविंद्र नाथ शर्मा ने बहस किया था। वहीं बचाव पक्ष से अधिवक्ता सुदामा ठाकुर, रजनी रंजन त्रिवेदी व मनोज कुमार सिंह ने बहस में भाग लिया था। सजा के बिंदु पर 5 जनवरी 2022 को सुनवाई होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026