मैरवा: स्वजन की बंदिश को तोड़कर प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में स्वजन की बंदिश तोड़कर एक प्रेमिका शनिवार को अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी के साथ जीने मरने की कसम खाते हुए वहीं रहने और अपने घर वापस नहीं लौटने की जिद पर अड़ गई। उसकी हठ देख लड़का के स्वजन उसे अपनाने को तैयार हो गए। प्रेमी मैरवा थाना क्षेत्र के उपाध्याय छापर गांव का है जबकि प्रेमिका का घर मैरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में है। कुछ ही देर में प्रेमिका के घर वाले उसकी तलाश करते वहां आ धमके। वे लड़की पर वापस लौटने का दबाव बनाने लगे, लेकिन उसने अपना निर्णय स्वजनों को साफ-साफ सुना दिया। उसने कहा कि अब वह अपने प्रेमी के घर पर ही रहेगी।

वहीं उसी घर से और उसी घर में शादी करेगी। यह सुनते प्रेमिका के घर वाले भड़क गए। लड़की से बकझक की। मौके पर मौजूद लोगों को बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ रहेगी। दोनों लंबे समय से साथ-साथ जीने-मरने की कसम खाते आए हैं। वह उसके बिना नहीं रह सकती। यह उसके घर वालों को पहले से ही मालूम है। लड़की ने अपने स्वजनों पर उसके साथ मारपीट करने प्रताड़ित करने, प्रेमी के घर आने जाने और उससे मिलने जुलने पर बंदिश लगाने का आरोप लगाया। यह सुनकर और मामला हाथ से फिसलता देख उसके स्वजन प्रेमी युवक के स्वजनों से भिड़ गए। यह हंगामा देख आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024