सिवान: शारदीय नवरात्र पर अलग-अलग जगहों पर निकली कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: शारदीय नवरात्र के सप्तमी पर रविवार को अलग-अलग जगहों पर हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पूजा स्थल से चलकर नजदीक के नदी व तालाब के पास पहुंच जलभरी कर पुन: पूजा स्थल पर पहुंची। इस दौरान मां के जयकार व देवी गीतों से वातावरण गूंज उठा। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज प्रखंड के खानपुर खैरांटी में कलश यात्रा निकाल गई जो हुसैनगंज बाजार होते हुए सिरोही तालाब में पहुंच जल भरी की गई । इसके बाद पूजा स्थल पर पहुंची जहां पूजा अर्चना के बाद मां का पट खोला गया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए पानी व शर्बत की व्यवस्था की गई थी।

इस अवसर मुखिया टुन्ना अंसारी, पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, रंजन साह, अजय साह, कुंदन यादव, रवि शर्मा, विकेश शर्मा व कन्हैया साह समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे। वहीं दूसरी ओर दरौली प्रखंड के विश्वनिया में काली मां मंदिर से दुर्गा पूजा समिति सदस्य रणधीर कुमार के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा बसवापुर होते हुए घुसी घाट पहुंच झरही नदी से जल भरकर पुन: मंदिर पहुंची। इसके बाद पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन किया। नवीन कुमार ने बताया कि काली माता मंदिर प्रांगण में विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024