परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के नई बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को छापा मारा। टीम पटना से करीब 12 बजे दिन में सिविल ड्रेस में एक लग्जरी कार से पहुंची थी। कार दुकान से कुछ दूरी पर रोककर टीम के सदस्य सीधे दुकान में प्रवेश कर गए। नई बाजार में व्यवसायी की आभूषण और बर्तन की दुकान एक ही जगह चलती है। व्यवसायी ने पहले तो टीम के सदस्यों को ग्राहक समझा, लेकिन बाद में मालूम हुआ कि वे आयकर विभाग के अधिकारी हैं। देर शाम तक छापेमारी जारी थी।
कुछ देर बाद मैरवा थाना से पुलिस बुलाई गई। बाद में कुछ और पुलिस बुलाई गई। इसमें महिला पुलिस भी शामिल थीं। छापेमारी कर रहे अधिकारी के निर्देश पर दुकान के अंदर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं थी। दुकान के बाहर तैनात पुलिस ने बताया कि उनके पहले वहां दूसरे सिपाही की ड्यूटी थी। छापेमारी के समय व्यवसायी और उनके कुछ लोग मौजूद रहे। आयकर अधिकारी उनसे पूछताछ करते हुए अभिलेखों से उसका मिलान कर रहे थे। देर शाम तक छापेमारी जारी थी। उधर छापेमारी की सूचना बाजार में फैलते ही व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। मैरवा बाजार में अधिकांश आभूषण दुकानें बंद हो गईं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…