मैरवा: जदयू नेता सह सांसद पति व जिप अध्यक्ष ने किया प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: सोमवार को मैरवा ब्लाक प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद पति अजय सिंह, जिलापरिषद अध्यक्ष संगीता यादव, जदयू जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर, बीडीओ आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान प्रखंड परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुरली पटेल ने किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि से लेकर जिला के सभी जदयू नेताओ तथा प्रखंड के मुखिया को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. समारोह को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र भगत ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए यह कार्यालय हमेशा सेवा में समर्पित रहेगा.

क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सीधे अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर वही अपनी बात भी अधिकारियों के समक्ष कार्यालय के माध्यम से रखेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यो को अमलीजामा पहनाना तथा जनता के मान- सम्मान की रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता होगी. मंच का संचालन पूर्व प्रमुख मोहन राजभर ने किया. इंद्रदेव सिंह पेटल, राजकुमार ठाकुर, रविंद्र कुशवाहा, कृष्ण जी कुशवाहा, डॉ प्रकाश चंद्र, राजेश्वर चौहान, मुर्तुजा अली कैसर, त्रिभुवन तिवारी, राजेश पांडे, उमेश सिंह, मदन बैठा समेत अन्य जदयू नेताओं ने सभा को संबोधित किया. कार्यक्रम में उप ब्लाक प्रमुख चन्दा देवी, बीडीसी सदस्य जय कृष्ण राम, अनिल कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, हरिओम गुप्ता, व्यास गोंड़, शैलेश गिरी, राजू पटेल, बाबू लाल चौहान, पूर्व वार्ड पार्षद कैसर इमाम, मो इकबाल समेत सैकड़ों जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026