दरौंदा के ट्रक चालक युवक की एकमा में सड़क दुर्घटना में हुई मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के कोडारी कला गांव के एक युवक की रविवार की रात्रि में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इस संबंध में बताया जा रहा है कि कोडारी कला गांव के युवक बिगन कमकर के लड़का लक्ष्मण कमकर (32 वर्ष) डोरीगंज से ट्रक में बालू लादकर सीवान आ रहा था.. इस दौरान रात्रि के 10 बजे एकमा थाना क्षेत्र के माने ढाला के समीप गाड़ी खड़ा कर के गाड़ी के चक्का से गिट्टी निकाल रहा था. तब तक छपरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने धक्का मार दिया जिसके बाद घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई.

जिसको स्थानीय थाना के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया. इधर निधन की खबर सुनकर लक्ष्मण के माता शांति देवी एवं पत्नी माया देवी रो रो कर मूर्छित हो जा रही है. लक्ष्मण तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था. सबसे बड़े भाई श्रवण कमकर एवं छोटा भाई ब्रह्मचारी प्रसाद है. इनका एक तीन वर्ष का लड़का है. जिसका नाम युवराज है. युवराज बार-बार लोगों को रोते देख कर अपने पापा को खोज रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026