परवेज अख्तर/सिवान: मेधा तरंग उत्सव के अंतर्गत प्रखंड स्तर पर बुधवार से तरंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के तहत वर्ग 6 से 8 तक के बच्चे तथा सीनियर वर्ग के तहत वर्ग 9 से 12 तक के विद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के चयनित छात्र भाग लेंगे. जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 तक के सभी विधाओं की प्रतियोगिता बुधवार को तथा सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 तक के सभी विधाओं की प्रतियोगिता गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र मैरवा में 11 बजे से आयोजित होगी. इसको लेकर प्रखंड स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है. इसको लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा पत्र निर्गत कर निर्णायक मंडल के सदस्यों की नियुक्ति की गई है. पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए रोहित कुमार, मनोज कुमार एवं मो. अब्दुल खालिक, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए प्रमोद शुक्ला, कृष्णा कुमार, क्रास बोर्ड प्रतियोगिता के लिए मुनीब अंसारी, अजीत सिंह तथा मंटू कुमार को नियुक्त किया गया है.
वहीं निबंध प्रतियोगिता के लिए रानी कुमारी, मनोज कुमार तथा रमेश कुमार सिंह, आशु भाषण प्रतियोगिता के लिए संजय कुमार पाठक, नरेश कुमार कलवार तथा अनुज कुमार उपाध्याय एवं स्पेलिंगबी कंपटीशन के लिए राज कुमार, पंकज मदेशिया तथा रफीक अंसारी को नियुक्त किया गया है. साथ ही प्रतियोगिता के कुशल संचालन के लिए घनश्याम तिवारी, सुमन बैठा, कस्तूरी साह तथा कन्हैया रजक को नामित किया गया हैं. विद्यालय स्तर पर चयनित छात्र एवं विद्यालय प्रधान भी इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साहित हैं. उत्क्रमित मध्य विद्यालय के शिक्षक रफीक अंसारी ने कहा कि ऐसे प्रतियोगिताओं से छात्रों का उत्साह वर्धन होता है. विद्यालयों के बीच भी अपने छात्रों को लेकर प्रतिस्पर्धा का माहौल बनता है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…