सिवान: एक माह में मांग पूरी नहीं होने पर होगा आंदोलन

परवेज अख्तर/सिवान: रेल प्रशासन द्वारा सारण प्रमंडल की तीनों जिलों यथा सिवान, छपरा एवं गोपालगंज की लगातार अनदेखी करने, गाड़ियों के परिचालन में अनियमितता एवं बुनियादी जरूरतों को नजरअंदाज करने के खिलाफ रेल संघर्ष समिति की ओर से रेल अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों को 16 सूत्री मांगों के संदर्भ में ज्ञापन दिया गया। साथ ही मांगों की प्रति रेल मंत्री भारत सरकार, कार्यपालक पदाधिकारी रेलवे बोर्ड भारत सरकार, महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर, डिविजनल रेल प्रबंधक वाराणसी, जिलाधिकारी सिवान, छपरा, गोपालगंज को दिया गया। रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष युगल किशोर दुबे सचिव डा. के एहतेशाम अहमद, संयोजक मार्कंडेय ,सदस्य प्रोफ़ेसर उपेंद्र नाथ यादव, परमा चौधरी, इसरार अहमद, सुजीत कुमार, शिव नारायण वारी के हस्ताक्षर युक्त आवेदन में यह रेखांकित किया गया कि सारण प्रमंडल के तीनों जिला राज्य की राजधानी पटना से सटे हुए हैं।

गोपालगंज से पटना की अधिकतम दूरी 160 किलोमीटर है, लेकिन कोई ऐसी गाड़ी नहीं है कि यहां के लोग सीधे राज्य की राजधानी पहुंच सके। मागों में गाड़ी संख्या 12520 लखनऊ- पाटलिपुत्र, 15114 लखनऊ- छपरा ,05242 फुलवरिया -सोनपुर को राजेंद्र नगर पटना तक करने एवं समय परिवर्तन कर कार्यालय अवधि के पूर्व पटना पहुंचने की गारंटी, गाड़ी संख्या 04453 छपरा- मऊ को वाराणसी तक विस्तार करने आदि शामिल हैं। कहा कि मांगो की दिशा में अगर एक महीने के अंदर कार्यवाही नहीं की गई तो रेल मंत्रालय भारत सरकार के खिलाफ आंदोलन की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026