परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा पुलिस ने तीन दिन पूर्व हुए गोलीकांड मामले में दो अपराधियों को लक्ष्मीपुर ढाला के समीप से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी मैरवा थाना क्षेत्र के इमलौली गांव के आदित्य कुमार और अमरजीत कुमार है. थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग के बभनौली पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने एक बाइक सवार से रुपये लूट कर एक युवक के गर्दन में गोली मार दी थी. जिससे युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गई थी. इस मामले में गुप्त सूचना के आधार पर दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ की जा रही है. जल्द ही हत्याकांड का उद्भेदन कर दिया जायेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…