परवेज अख्तर/सिवान: बिहार प्रदेश में बढ़ते अपराध और गिरती कानून व्यवस्था के लिये सरकार और सरकारी तंत्र जिम्मेवार है. उक्त बातें महाराजगंज के कांग्रेस विधायक विजयशंकर दुबे ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही. उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर कानून का सही ढंग से पालन नहीं किया जा रहा है, जिससे गांव से लेकर शहर तक जमीनी विवाद रंगदारी, हत्याएं की घटनाएं बढ़ी है.
कहा कि सरकार से लेकर प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी पूरी तरह से मौन साधे हुए है. उन्होंने जिले के एक माह के अन्दर की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा आम जनता सड़क पर चलने से भय खा रही है. मौके पर बिहार प्रदेश राजद के पूर्व सचिव अरबिंद गुप्ता, सत्यम दुबे, राजद के प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव राय, जगदीश सिंह, मुन्ना बाबा आदि लोग मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…