मैरवा: गुड्डू हत्याकांड में पुलिस नहीं पहुंच सकी अपने मुकाम पर

भतीजे की गिरफ्तारी के बाद उसके दोस्तों पर पुलिस की नजर

परवेज अख्तर/सिवान: गुड्डू हत्याकांड का खुलासा करने के छह दिन बाद भी पुलिस अब तक नाकाम है. जबकि हत्या के दूसरे दिन से ही मृतक के भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. शनिवार को गिरफ्तार भतीजे के दोस्तों पर पुलिस ने पैनी निगाह डाली और कई मित्रों से उसके बारे में पूछताछ की. इस हत्याकांड में पुलिस भतीजे की संलिप्तता पूरी तरह मान कर चल रही है. भतीजे का फोन डिटेल्स की जांच पुलिस कर रही है. इसके अलावा सीसी टीवी फुटेज में सशंकित युवकों की धरपकड़ में भी पुलिस लगी हुई है. रविवार को भतीजे के एक मित्र को हिरासत में लेकर पुलिस कई जगह छापेमारी कर चुकी है.

बता दें कि गत सोमवार की सुबह आदर्श नगर के गुड्डू मद्धेशिया की हत्या उसके घर में ही बेदर्दी से कर दिया गया. उसके शव को उसके कमरे में ताला मार कर रख दिया गया. नाली के पाइप से खून टपकने के बाद लोगों की निगाहें गई और हत्या की जानकारी सबको मिल पाई. पहले तो पुलिस इसे लूट का अंजाम समझी. परंतु जांच के बाद पुलिस ने माना कि लूट की घटना नहीं हुई है. घटना के समय मृतक के भतीजे के आने-जाने के संकेतों के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस मात्र एक कदम पीछे रह गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026