गोपालगंज: शराब बंदी कानून के वावजूद भी शराब तस्कर शराब की तस्करी करने से बाज नही आ रहे, लेकिन भोरे पुलिस प्रशासन और उत्पाद बिभाग के टीम ने कमर कस ली है शराब तस्करो की कमर तोड़ने के लिए शराब तस्कर डाल डाल तो उत्पाद विभाग की टीम एवं भोरे पुलिस प्रशासन पात पात, चाहे कितना भी ट्रिक लगाकर शराब तस्कर भोरे से गुजरे प्रशासन के आंखों में धूल नही झोक सकते, वे पकड़े ही जाते है। ऐसी ही घटना भोरे थाना क्षेत्र के लखराव बाग की है जहां एक टेम्पू के छत पर गुप्त तहखाना बना कर एक शराब तस्कर शराब ले जा रहा था.
उत्पाद विभाग के टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान टेम्पू रोक कर जब टेम्पू की विधिवत जॉच की गई तब टेम्पू के छत के तहखाना से 17 कार्टून 26 पीस 200ml का बंटी बबली देशी शराब मिला यानी कुल 791 बोतल। शराब के साथ साथ टेम्पू जिसका रजिस्टेशन नम्बर BR29 P9588 को जप्त कर लिया गया और शराब तस्कर छोटेलाल राम पिता स्व० बटर राम ग्राम खरपकवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…