परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के समीप सड़क किनारे युवक का शव मिला है। अचानक से सड़क के किनारे शव मिलने से दहशत फैल गयी। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गयी है। मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उसके सड़क दुर्घटना में घायल होने की बात बता रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक ई रिक्शा से गिरकर घायल हुआ था।
जिसके ईलाज के लिए विजयीपूर के एक नीजी क्लीनीक से सीवान भेजा जा रहा था। रास्ते में युवक की हालत खराब होने पर घायल को लेकर जा रहा वाहन चालक सड़क किनोर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस युवक की पहचान का प्रयास कर रही है। वहीं स्थानीय लोग किसी सड़क दुर्घटना की जानकारी से इंकार कर रहे है। युवक की हत्या कर फेंके जाने की चर्चा लोग कर रहे है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…