सिवान: पांच हजार से अधिक लाभार्थियों ने लिया वैक्सीन का डोज

वैक्सीन का पहला डोज लेने वाले लाभार्थियों की संख्या 26 लाख 21 हजार 889

परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर जिले में लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। रविवार को भी जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में बनाए गए कुल चालीस सत्र स्थलों पर शाम चार बजे तक पांच हजार से अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका था। साथ ही वैक्सीनेशन कार्य जारी था। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिले एक आंकड़े के अनुसार अबतक जिले में लाभार्थियों को वैक्सीन का कुल 44 लाख 89 हजार 225 डोज दिया जा चुका है। इनमें पहला डोज लेने वालों की संख्या 26 लाख 21 हजार 889, दूसरा डोज लेने वालों की संख्या 18 लाख 35 हजार 011 जबकि बूस्टर डोज लेने वालों की कुल संख्या 32 हजार 325 है।

12 वर्ष आयुवर्ग से अधिक के लाभार्थियों का किया जा रहा है वैक्सीनेशन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिलहाल 12 वर्ष आयुवर्ग से अधिक के लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष जनवरी महीने से जिले में वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। इस दौरान लक्ष्य को पूरा करने को लेकर समय-समय पर मेगा वैक्सीनेशन का भी आयोजन किया जाता है। साथ ही लक्ष्य प्राप्ति होते देख लाभार्थियों के आयुवर्ग में भी परिवर्तन किया जा रहा है। पहले 18 वर्ष से अधिक, उसके बाद 15 वर्ष से अधिक और अब 12 वर्ष आयुवर्ग से अधिक के सभी लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026