परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा प्रखंड कार्यालय के सामने बुधवार को दिन में ग्राहक का रुपया निकालते हुए लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। चोर दरौली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव का शंकर तिवारी बताया जारहा है। दरौली थाना क्षेत्र के गोसोपाली गांव के भगवान शर्मा ने स्टेट बैंक से 10 हजार रुपया की निकासी की थी।
बाजार में सामान की खरीदारी करने के लिए मझौली चौक के समीप पहुंचे थे। एक दुकान के सामने साइकिल में झोला रखकर समान की कीमत पता कर रहे थे। इसी दौरान युवक झोले को ब्लेड से काटने लगा। वहां मौजूद लोगों ने देख कर चोर को पकड़ लिया। इसके बाद भगवान शर्मा ने अपने रुपए की जांच की जहां सभी रुपए थे। बाद में चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…