मैरवा में आभूषण कारोबारी की अपराधियों ने सिर कुचल व चाकू से गोद निर्मम तरीके से की हत्या

  • पुलिस कर रही है घटना की बारीकी पूर्वक अनुसंधान
  • मृतक की पहचान नवनीत कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में हुई

परवेज अख्तर/सिवान :
जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर से स्थानीय पुलिस ने खून से लथपथ एक आभूषण कारोबारी का शव ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार को बरामद किया है। शव बरामदगी की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई है।मृत्तक की पहचान सिवान शहर स्थित साबुन टोली मोहल्ला निवासी सह आभूषण कारोबारी नवनीत कुमार उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। शव देखने ऐसा प्रतीत हो रहा था कि घटना को अंजाम देने वाले लोगों ने आभूषण कारोबारी के सिर को किसी ठोस चीज से कुचल डाला है। और उसके शरीर पर चाकू से कई जगह पर प्रहार भी किया है। तथा उसने आंख भी फोड़ दिए गए हैं।

यहां बताते चले कि आभूषण कारोबारी सिवान शहर के नगर थाना अंतर्गत साबुन टोली मुहल्ले में अपने परिवार के साथ रहते थे और मैरवा स्तिथ आदर्श नगर में अपनी आभूषण दुकान चलाते थे। उधर शव बरामदगी के बाद पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हेतु शव को सिवान सदर अस्पताल भेज दिया।उधर घटना के तह तक जाने के लिए पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा का सहारा ले रही है। लेकिन खबर प्रेषण तक पुलिस को कुछ भी सफलता हाथ नहीं लगी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026