परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी राम बहादुर सिंह के पुत्र प्रदीप सिंह उर्फ गोलू सिंह ने मंगलवार को पुलिस को आवेदन दिया. उन्होंने गांव के रहने वाले कैलाश पटेल के पुत्र अशोक पटेल द्वारा गवाही बदलवाने को लेकर सिर पर कट्टा तानते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़ित प्रदीप सिंह उर्फ गोलू सिंह ने मैरवा थाने में आवेदन दिया है.
पीड़ित ने बताया कि 6 जनवरी 2022 को गांव के ही हरिजन बस्ती में अशोक पटेल के द्वारा आग लगा दी गई थी. जिसमें लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ था. इस मामले में पीड़ितों के द्वारा मैरवा थाने में कांड संख्या 14/22 के तहद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसी मामले में मैं गवाह बना हूं. गवाही बदलवाने के लिए अशोक पटेल के द्वारा धमकी दी जा रही है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर दोषियों पर कारवाई की जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…