गोपालगंज प्रमंडल में काटे गए 239 बकायेदारों के कनेक्शन

गोपालगंज: बरौली और गोपालगंज अवर प्रमंडल क्षेत्र में बिजली कंपनी द्वारा चलाये गए अभियान में बरौली के बरौली टाउन , सरफरा , मोगल बिरईचा , देवापुर में 22, एवं बरौली गामीण के मोहम्द्पुर , निर्मल बेला , पिपरा , मोहम्मद नीलामी , लरौली तथा सदौवा में 29 , सिधवलिया के मुहम्मदपुर गाव , बूचेया , काशी टेंगराही एवं डुमरिया में 27 , बैकुंठपुर के कृतपुरा एवं दिघवा में 22 , गोपालगंज शहरी क्षेत्र के राजेंद्र नगर मे 09 , मालवीय नगर मे 07, गोपालगंज ग्रामीण क्षेत्र के खवाजेपुर , आमवा नकछेद , सेमराही मे कुल 70, मांझा क्षेत्र के भइसही तथा डोमहथा 23 , शेखपरसा के धर्मपरसा , बथुआ में 15 , थावे के विदेशी टोला , रामचन्द्रपुर मे 15 लाइन काटा गया है। कंपनी द्वारा लगातार नोटिस वितरण, डोर-टू-डोर मीटर जाँच, बिजली बिल बकायेदारों का कनेक्शन काटने, सर्टिफिकेट केस करने का कार्रवाई हो रही है ।

शत प्रतिशत बिलिंग और सभी उपभोक्ताओं से विपत्र की राशि जमा कराने हेतु सभी अभियंताओ, फ्रेंचाइजी और मीटर रीडरों को निर्देशित किया गया है। ऐसे उपभोक्ताओं की सूची बनाई गई है जिन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष और इस वर्ष अभी तक एक बार भी भुगतान नही किया है और उनसे वसूली हेतु कठोर कार्रवाई की जा रही है। ऐसे लगभग 51000 उपभोक्ता है जिन्होंने अप्रैल 2021 से एक बार भी भुगतान नहीं किया है। वही 2 हजार से ऊपर, 5हज़ार से ऊपर, 10 हजार से ऊपर और 50 हजार से ऊपर के बकायेदारों को भी कैटेगरी वाइज चिन्हित किया गया है औऱ उन्हें भुगतान हेतु सूचित किया जा रहा है तथा कनेक्शन काटने की कार्रवाई जारी है। गोपालगंज विद्युत प्रमंडल के 51000 उपभोक्ताओं ने अप्रैल 2021 से एक बार भी नहीं किया है भुगतान। ऐसे उपभोक्ताओं के घर घर जाकर फ्रेंचाइजी और बिजली कर्मी बिल भुगतान करने हेतु आवश्यक कारवाई कर रहें है।जिनके द्वारा भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनका लाइन काटा जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026