परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के सेनी छापर गांव में चोरों ने एक बंद घर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर आभूषण समेत करीब तीन लाख की संपत्ति चोरी कर ली। घर के सदस्य पिछले छह महीने से घर बंद कर दूसरी जगह रह रहे थे। शुक्रवार की शाम जब गृह स्वामी कृष्णानंद द्विवेदी की पत्नी अपनी पुत्री के साथ वापस घर लौटी तो घटना जानकारी हुई। गृह स्वामी की पुत्री कुमारी अर्चना ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। चोरी की घटना कब हुई इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। बताते हैं कि सेनी छापर निवासी कृष्णानंद द्विवेदी गांव में हुए एक विवाद के बाद घर में ताला बंद कर अपने परिवार के साथ किसी दूसरी जगह चले गए।
छह महीना के बाद सात अक्टूबर को उनकी पत्नी और पुत्री अपने घर आए तो घर के बाहर का ताला बंद था। वह ताला खोल कर अंदर प्रवेश किए तो देखा कि घर के अंदर सभी कमरे का ताला टूटा हुआ था। कपड़े व अन्य सामान बिखरे पड़े थे। अलमारी तोड़कर उसमें रखे आभूषण तथा 60 हजार रुपये, पानी का मोटर पंप, बच्चों के शैक्षिक प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, एटीएम और भूमि के दस्तावेज, पैक्स से संबंधित अभिलेख की चोरी कर ली गई थी। घटना की सूचना गृहस्वामी की पुत्री कुमारी अर्चना ने पुलिस को दी है। वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…