सिसवन: चाटेया में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चाटेया गांव में दशहरा के अवसर पर दो गोला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरण का आयोजन यदुवंशी पूजा समिति द्वारा कराया गया। आयोजित जागरण में जनता बाजार से और सिवान से आए हुए दोनों कलाकारों ने पूरी रात एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पहले कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ तथा आए हुए सम्मानित लोगों को अंग वस्त्र देकर किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में कलाकार संतोष यादव द्वारा ”सुमिरन में आवा ए मईया विरावा बजा के” शानदार भजन की प्रस्तुति की गई।

साहिब गिरि ने ”हे महारानी राउर लईका बुलावे आव ए माई लजिया बचावे” गीत पर खूब लोग झूमते हुए नजर आए। गायक कलाकारों के साथ तबला पर बलराम, बेंजू पर सुरेश यादव, नाल पर गुड्डू, पैड पर गोलू द्वारा संगत किया गया। जागरण मंच का संचालन सुरेश कुमार यादव ने बड़े ही अनोखे ढंग से किया। आयोजित जागरण में प्रस्तुत भक्ति गीत पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे। जागरण को देखने व सुनने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मौके पर नागेंद्र यादव, रूपेश यादव, सालिकराम यादव, महेश यादव, डा. जितेंद्र यादव, रविकांत यादव, राकेश यादव, रामेश्वर यादव, बसंत चौबे, कौशलेंद्र कुमार सिंह समेत काफी संख्या में श्रोता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026