मैरवा: लोन दिलाने के नाम पर वसूली को लेकर हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के विजयीपुर में एक कंपनी के द्वारा लोन दिलाने के नाम पर लोगों से रूपये जमा कराने पर लोगों ने हंगामा किया। कंपनी के एक कर्मचारी का घेराव भी किया। पुलिस में शिकायत के बाद लोगों ने कर्मचारी को घर जाने दिया। जानकारी के अनुसार, लगभग छह माह से एक कंपनी का कार्यालय चल रहा है। जिसमें कोरोना काल के दौरान सरकार के द्वारा जारी किये गये फंड से लोन दिलाने का भरोसा दिया गया है।

लगभग सौ लोगों से पांच से छह हजार रूपया निबंधन के रूप में लिया गया है। कंपनी का कर्मचारी कुछ दिनों से कार्यालय में नहीं आ रहा था। रविवार को उसके कार्यालय में आने के बाद बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। कई माह बाद भी लोन की राशि नहीं मिलने से नाराज लोग पूछताक्ष कर रहे थे। बाद में लोगों ने लोन की राशि मिलने में देर पर हो हल्ला किया था। इस संबंध में किसी ने थाने में आवेदन नहीं दिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि एक महिला के द्वारा उसके पति को बंधक बनाने की शिकायत मिली है। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024