सिवान: पेट्रोल, डीजल व गैस पर लगे सभी टैक्स को ले माले का प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: कमरतोड़ मंहगाई, बेरोजगारी, सांप्रदायिकता व बढ़ते अपराध के खिलाफ वाम दलों के राष्ट्रव्यापी आहृवान के तहत शहर में भाकपा माले, टीपीआई, सीपीएम के संयुक्त बैनर तले सोमवार को मार्च का आयोजन किया गया। शहर के ललित बस स्टैंड से शुरू हुआ मार्च गोपालगंज मोड़ व बबुनिया मोड़ होकर जेपी चौक पहुंच सभा में तब्दील हो गई। मार्च का नेतृत्व जीरादेई विधायक अमरजीत कुभवाहा, भाकपा माले जिला सचिव हंसनाथ राम, केन्द्रीय कमेटी के सदस्य नैमुद्दीन अंसारी, सीपीआई के तारकेश्वर यादव व सीपीएम के फूल महम्मद अंसारी कर रहे थे।

इस दौरान वक्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व गैस पर लगे सभी टैक्स को वापस लेने की मांग करते हुए राशन कार्ड की सूची से गरीबों का नाम नहीं काटने की मांग की। वहीं, विश्वकर्मा हत्या कांड मे फंसाए गये माले नेताओं व कार्यकर्ताओं पर से फर्जी मुकदमा वापस लो, महाराजगंज थाना क्षेत्र में नट परिवार को आग के हवाले करने वाले, मधवापुर में दलित परिवार को घर बनाने से रोकने व आग लगाने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। इसके साथ – साथ ही जनवितरण प्रणाली की दुकानों में गेहूं समेत रोजमर्रा के सभी सामानों की व्यवस्था करने, गैर आयकर परिवार को 1500 रुपये मासिक देने, गरीबों की थाली में अनाज की गारंटी देने, शहरी क्षेत्र के लिए रोजगार की गारंटी, रिक्त पदों पर अविलंब बहाली करने, बिना वैकल्पिक व्यवस्था के गरीबों को नहीं उजाड़ने, 200 यूनिट बिजली मुफ्त करने की बात सभा में शामिल वामपंथी नेताओं ने की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026