परवेज अख्तर/सिवान: बिहार-यूपी सीमावर्ती इलाको में ग्रामीण भी अब पूर्ण शराबबंदी के पक्ष में आने लगे है. जिसके बाद ग्रामीण इलाकों से शराब की खेप जाने पर पैनी निगाह बनाये रख रहे है. इसी कड़ी में शुक्रवार को मैरवा के परसिया गांव के ग्रामीणों ने नहर के रास्ते बोलोरो में लदी शराब की खेप को चालक के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस की जांच में बोलोरो गाड़ी से 10 कार्टून बियर मिला है. इस मामले में चालक को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है.
गिरफ्तार चालक मुफ्फसिल थाना के बिंदुसार गांव के घुरल चौधरी का पुत्र संदीप कुमार है. बताया जाता है कि बोलोरो चालक खुद गाड़ी का मालिक है. वह यूपी से शराब लेकर किसी शराब माफिया के यहां ले जाने के फिराक में था. जैसे ही परसिया नहर के समीप पहुंचा तो शराब का शक होने पर ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जिसके बाद चालक ने ग्रामीणों को एक लाख और शराब ले जाने का लालच देने लगा. जिसके बाद भी ग्रामीण पूर्ण शराबबंदी का समर्थन करते हुए पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…